Header Ads

  • Breaking News

    फ़ीरोज़ गाँधी के बारेमे


    फ़ीरोज़ गाँधी (अंग्रेज़ी:Feroze Gandhi, जन्म:12 सितम्बर, 1912 मुम्बई; मृत्यु- 8 सितम्बर, 1960, दिल्ली) प्रसिद्ध
    स्वतंत्रता सेनानी और लोकसभा के प्रभावशाली सदस्य थे। फ़ीरोज़ गाँधी भारत की प्रथम महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गाँधी के पति थे।

    जीवन परिचय
    स्वतंत्रता सेनानी फ़ीरोज़ गाँधी का जन्म 12 सितम्बर, 1912 ई. को मुम्बई के एक अस्पताल में पारसी परिवार में हुआ था। उनके पिता का नाम जहाँगीर एवं माता का नाम रतिमाई था। 1915 ई. में वे अपनी माँ के साथ इलाहाबाद में कार्यरत एक सम्बन्धी महिला के पास आ गए। इस प्रकार उनकी आरम्भिक शिक्षा-दीक्षा इलाहाबाद में हुई। इलाहाबाद उन दिनों स्वतंत्रता संग्राम की गतिविधियों का केन्द्र था। युवक फ़ीरोज़ गाँधी इसके प्रभाव में आए और नेहरू परिवार से भी उनका सम्पर्क हुआ। उन्होंने 1928 ई. में साइमन कमीशन के बहिष्कार में भाग लिया तथा 1930-1932 के आन्दोलन में जेल की सज़ा काटी। फ़ीरोज़ गाँधी 1935 में आगे के अध्ययन के लिए लंदन गए और उन्होंने ‘स्कूल ऑफ़ इकोनोमिक्स’ से अंतर्राष्ट्रीय क़ानून में स्नातक की डिग्री प्राप्त की।

    विवाह

    फ़ीरोज़ गाँधी ने क्षय रोग से पीड़ित अपनी पत्नी इंदिरा गाँधी की माँ कमला नेहरू की भारत और जर्मनी के चिकित्सालयों में बड़ी सेवा की। उसी समय उनका और इंदिरा का सम्पर्क हुआ और मार्च, 1942 ई. में इलाहाबाद में दोनों का विवाह हो गया।

    राजनीति सफ़र
    अगस्त, 1942 में ‘भारत छोड़ो आन्दोलन’ में फ़ीरोज़ गाँधी कुछ समय तक भूमिगत रहने के बाद गिरफ़्तार कर लिए गए। रिहा होने के बाद 1946 में उन्होंने लखनऊ के दैनिक पत्र ‘नेशनल हेराल्ड’ के प्रबन्ध निर्देशक का पद सम्भाला। 1952 के प्रथम आम चुनाव में वे लोकसभा के सदस्य चुने गए। इसके बाद उन्होंने लखनऊ छोड़ दिया। 1957 में वे पुन: लोकसभा के सदस्य निर्वाचित हुए। वे बड़े लोकप्रिय सांसद थे।

    मृत्यु
    फ़ीरोज़ गाँधी को 1960 में दिल का दौरा पड़ा। इंदिरा जी उस समय महिला सम्मेलन में भाग लेने के लिए केरल गई थीं। सूचना मिलते ही वे तुरन्त दिल्ली आई और 8 सितम्बर, 1960 ई. को फ़ीरोज़ गाँधी का देहान्त हो गया।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad